{"_id":"6a73903580c8ecf8c3084fd0","slug":"the-kalash-yatra-decorated-with-the-sacred-soil-of-kashi-reached-julana-and-received-a-grand-welcome-jind-news-c-199-1-jnd1003-157943-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: काशी की पावन मिट्टी से सुसज्जित कलश यात्रा पहुंची जुलाना, भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: काशी की पावन मिट्टी से सुसज्जित कलश यात्रा पहुंची जुलाना, भव्य स्वागत
विज्ञापन
फोटो 05जेएनडी13-श्री शिव महापुराण कथा से पूर्व कलश यात्रा निकालते हुए श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली काशी की पावन मिट्टी से सुशोभित कलश वंदन यात्रा का जुलाना विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के समरसता संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश का अभिनंदन किया और संत गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जुलाना के पुराना बस स्टैंड, किनाना और बिशनपुरा अड्डा सहित कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी, भाजपा जींद जिलाध्यक्ष तेजिंदर ढुल, पूज्य संतों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जुलाना क्षेत्र के लोगों ने जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया, वह गुरु रविदास के प्रति उनकी आस्था और सामाजिक एकता की भावना को दर्शाता है। इस अवसर पर जिला महामंत्री पुष्पा तायल, नगरपालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा, वाइस चेयरमैन पवन सैनी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।