{"_id":"6a7471e09c98f1410e01e62e","slug":"video-an-fir-has-been-registered-against-seven-accused-including-two-dsps-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो डीएसपी समेत सात आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई है एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डीएसपी समेत सात आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई है एफआईआर
जींद। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में डीएसपी सुरेंद्र और विक्रम गिल, ईश्वर सिंह एलओ, हवलदार कृष्ण सिसाय, बंदी गोल्डी और दो चिकित्सकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। वहीं वीरवार सुबह लाखनमाजरा गांव में संदीप के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
डीएसपी ऋषभ सोढी ने प्रेसवार्ता में बताया कि संदीप पोक्सो एक्ट के मामले में जिला जेल में बंद था। उनके पिता का आरोप था कि वह पथरी की बीमारी से पीड़ित था और पीजीआई रोहतक में उसका इलाज चल रहा था। आरोप है कि जब संदीप ने इलाज की मांग की तो जेल अधिकारियों और एक कैदी ने उसके साथ मारपीट की। दो अगस्त की रात संदीप का शव जेल के बाथरूम में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, प्रताड़ित करने तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।