फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A dumping point will be built on two acres of land on Ismailpur Road, with a boundary wall costing Rs 1.5 million.

Jind News: इस्माइलपुर रोड पर दो एकड़ में बनेगा डंपिंग प्वाइंट, 15 लाख से बनेगी बाउंड्री वॉल

Thu, 06 Aug 2026 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A dumping point will be built on two acres of land on Ismailpur Road, with a boundary wall costing Rs 1.5 million.
नरवाना। शहर में लंबे समय से चली आ रही कचरा निस्तारण की समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद ने कदम उठाया है। इस्माइलपुर रोड पर करीब दो एकड़ भूमि में डंपिंग प्वाइंट विकसित किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से करीब 15 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अभी तक शहर में स्थायी डंपिंग प्वाइंट नहीं होने के कारण कचरा निस्तारण में परेशानी आती रही है। जगह-जगह कचरा जमा होने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ता था। कई बार खाली प्लॉटों और अन्य स्थानों पर कचरा डाले जाने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होती थी।
विज्ञापन

नगर परिषद की योजना के अनुसार डंपिंग प्वाइंट बनने के बाद शहर से एकत्रित होने वाला पूरा कचरा एक निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जाएगा। इससे सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और शहर में बिखरे कचरे की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
इस्माइलपुर रोड पर डंपिंग प्वाइंट के लिए भूमि पहले ही सुनिश्चित कर ली गई थी। अब इसकी सुरक्षा के लिए करीब 15 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द काम शुरू किया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद शहर का कचरा इसी स्थान पर डंप किया जाएगा जिससे सफाई व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी। –जसबीर, जेई, नगर परिषद नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article