{"_id":"69dbe51a7bc5c0276c039834","slug":"a-procession-was-taken-out-on-the-occasion-of-lord-parshurams-birth-anniversary-attractive-tableaux-enthralled-the-audience-jind-news-c-199-1-jnd1010-151516-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने बांधा समा
विज्ञापन
11जेएनडी11, 12: जाट धर्मशाला के पास से गुजरती भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा। संवाद
विज्ञापन
जींद। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को माता जयंती देवी मंदिर में हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आकर्षक झांकियों ने समा बांध दिया जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित समारोह में सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने युवाओं को शिक्षित होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की सलाह दी। पंडित हरिराम दीक्षित ने सरकार से ब्राह्मण समाज के युवाओं के लिए आरक्षण और रोजगार के अवसरों की मांग उठाई।
विशिष्ट अतिथि नवीन जयहिंद ने समाज के हितों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पद्मश्री महावीर गुड्डू और हरियाणवी कलाकार संदीप शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से चार चांद लगा दिए।
मंच का संचालन संजीत कौशिक ने किया। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के जिला प्रधान धर्मवीर पिंडारा, राधेश्याम शर्मा और मनोज कौशिक सहित जिले की सभी धर्मशालाओं के प्रधान,पंडित जयवीर कौशिक, विकास ठेकेदार और वीरेंद्र पिंडारा मौजूद रहे।
Trending Videos