{"_id":"69ee47522d726753ca0eeb12","slug":"abhaya-app-to-protect-you-from-suspicious-calls-from-foreign-numbers-jind-news-c-199-1-sroh1006-152342-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विदेशी नंबरों से आने वाली संदिग्ध कॉल से बचाव करेगा अभेद्य एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विदेशी नंबरों से आने वाली संदिग्ध कॉल से बचाव करेगा अभेद्य एप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। एसपी कुलदीप सिंह ने अभेद्य एप के प्रचार-प्रसार को लेकर सभी थाना प्रबंधक जिला और सीआईए स्टाफ इंचार्ज के साथ रविवार को कार्यालय में बैठक की। बैठक में आमजन को अभेद्य एप से जोड़ने, इसकी उपयोगिता घर-घर तक पहुंचाने तथा जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में चलाने के निर्देश दिए गए।
एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में विदेशी नंबरों से आने वाली संदिग्ध और धमकी भरी कॉल के प्रति सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। अभेद्य एप इस दिशा में आमजन के लिए एक प्रभावी सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि यह एप केवल तकनीकी माध्यम नहीं बल्कि नागरिक सुरक्षा से जुड़ा भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है, जो संदिग्ध कॉलों की पहचान और उनसे बचाव में मदद करेगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि एप के प्रचार-प्रसार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और रेडियो, टीवी, केबल नेटवर्क, सोशल मीडिया, ग्राम चौपाल, स्कूल-कॉलेज तथा सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए। साथ ही अधिकारियों को कहा गया कि नागरिकों को स्वयं एप डाउनलोड करने, पंजीकरण कराने और इसके उपयोग की जानकारी देने में सक्रिय सहयोग करें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X