{"_id":"69ef127829b93a403a0844ba","slug":"video-sanitation-workers-started-a-hunger-strike-due-to-governments-negligence-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: सरकार की अनदेखी पर सफाई कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: सरकार की अनदेखी पर सफाई कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल
राज्य कमेटी के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की। इसकी अध्यक्षता उपप्रधान सोहन लाल ने की। भूख हड़ताल में संदीप, कृष्ण, सुनील, सोनू, संतोष, सावित्री, बेधो, रजनी, जयबीर, रामचंद्र और बलवान शामिल रहे।
सोहन लाल ने कहा कि ने सरकार द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। यदि सरकार शीघ्र ही उनकी मांगों को नहीं मानती है, तो इसके लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मजबूरन यह कठोर कदम उठाना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने सरकार से अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान इकाई प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा, कोषाध्यक्ष अजय, सचिव जितेंद्र तथा सदस्य सुरेश, सूरजमल, रघबीर, सुजीत और जय भगवान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।