{"_id":"69c030f3fb3068350f08e0cc","slug":"after-the-rain-the-grain-market-picked-up-and-the-rotten-crop-emanated-a-foul-smell-jind-news-c-198-1-rew1001-235469-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बारिश के बाद अनाज मंडी में उठान तेज, सड़ी फसल से उठ रही बदबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बारिश के बाद अनाज मंडी में उठान तेज, सड़ी फसल से उठ रही बदबू
विज्ञापन
अनाज मंडी में फसल का उठान करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। हाल ही में हुई बारिश से सबक लेते हुए अब अनाज मंडी में फसल उठाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। रविवार को पूरे दिन मंडी में उठान का कार्य जारी रहा जिससे मंडी काफी हद तक खाली नजर आई हालांकि स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है क्योंकि बारिश में भीगी फसल अब तक सूख नहीं सकी है।
मंडी में सड़ी फसल से तेज दुर्गंध उठ रही है जिससे वहां काम करने वाले श्रमिकों और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि मंडी में कुछ देर खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया है। बदबू के कारण सांस लेना भी मुश्किल है।
श्रमिकों का कहना है कि वे दिन-रात मंडी में काम करते हैं और कई तो यहीं रहते हैं ऐसे में उनके लिए यह स्थिति बेहद कष्टदायक बन गई है। श्रमिक सुनील ने बताया कि सुबह, शाम और रात हर समय बदबू बनी रहती है। अब रहना भी मुश्किल हो गया है लेकिन मजबूरी में काम करना पड़ रहा है।
अन्य श्रमिक राजू ने बताया कि रात के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। सोना तक मुश्किल हो गया है। सड़ी फसल की बदबू इतनी तेज है कि पूरी रात चैन नहीं मिलता। जैसे-तैसे दिन काट रहे हैं।
रबी फसल खरीद को लेकर प्रबंध किए गए हैं : डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से रबी फसल खरीद को लेकर समस्त तैयारियां और प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ हरियाणा सरकार द्वारा मंडियों में रबी फसल खरीद को लेकर मापदंड निर्धारित किए है।
बताया कि अनाज मंडियों में रबी फसल की खरीद के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसी के साथ सरकार ने मंडियों में गेट पास फोटो सत्यापन के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य है। इसके साथ-साथ गेट पास के लिए किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन भी आवश्यक होगा।
लिफ्टिंग का कार्य सुचारू होने के निर्देश
डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को भी निर्धारित मापदंडों के अनुसार मंडियों में फसल खरीद करने के निर्देश दिए। उन्होंने मापने वाले उपकरणों (मॉइस्चर मीटर) की उपलब्धता, बारदाने की पूरी व्यवस्था के साथ-साथ सभी मंडियों में लिफ्टिंग का कार्य भी सुचारू रूप से होने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos