{"_id":"69c60660e49bdbc21401db56","slug":"petrol-diesel-shortage-20-pumps-run-dry-in-jind-crowds-swarm-sonipat-amidst-rumors-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की किल्लत: जींद में 20 पंप ड्राई, सोनीपत में भी अफवाह से लगी भीड़; कंपनियों ने उधार देना रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल की किल्लत: जींद में 20 पंप ड्राई, सोनीपत में भी अफवाह से लगी भीड़; कंपनियों ने उधार देना रोका
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
Published by: Naveen
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार
करनाल सहित जीटी बेल्ट के सभी पेट्रोल पंपों पर कंपनियों ने पंंप संचालकों की क्रेडिट लिमिट खत्म कर उधार पर तेल देना बंद कर दिया है। पहले पांच दिन का क्रेडिट मिलता था, अब नकद भुगतान पर तेल दिया जा रहा है।
सोनीपत में भी पेट्रोल पंप पहुंचे लोग
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जींद में 20 से अधिक पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। 60 से अधिक पेट्रोल पंपों के पास सीमित स्टॉक ही बचा है। जींद में लोग बोतल और डब्बों में पेट्रोल भरवाकर ले गए। सोनीपत में भी सुबह के समय किल्लत की अफवाह के बाद पेट्रोल पंपों पर भीड़ रही।
Trending Videos
फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र में भी तीन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल समाप्त हो गया। अन्य पंपों पर वाहनों की लाइन लग गई। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी कौशल बुरा ने बताया कि रतिया के तीन पंप फिलहाल ड्राई हैं। करनाल सहित जीटी बेल्ट के सभी पेट्रोल पंपों पर कंपनियों ने पंंप संचालकों की क्रेडिट लिमिट खत्म कर उधार पर तेल देना बंद कर दिया है। पहले पांच दिन का क्रेडिट मिलता था, अब नकद भुगतान पर तेल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
हमारे पास तेल पर्याप्त है और अभी किसी तरह की कोई किल्लत नहीं। जहां बेहद जरूरी है, वहां उधार दे भी रहे हैं। सामान्य दिनों में पांच दिन तक उधार दिया जाता था। अब जितनी मांग आती है, उतनी आपूर्ति भी दे रहे हैं। -अनिल, उप महाप्रबंधक, आईओसीएल, पानीपत।