सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nepal new era starts rsp leader balendra shah appointed prime minister updates

Nepal: नेपाल में नए युग की शुरुआत, बालेंद्र शाह ने पीएम पद की शपथ ली; हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ कार्यक्रम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Nitin Gautam Updated Fri, 27 Mar 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने आज पीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही वे नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। नेपाल के संसदीय चुनाव में बालेंद्र शाह की पार्टी आरएसपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। 

nepal new era starts rsp leader balendra shah appointed prime minister updates
बालेंद्र शाह ने पीएम पद की शपथ ली - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज से नए युग की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह को आज नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। जिसके बाद बालेंद्र शाह को पीएम पद की शपथ दिलाई गई। बालेंद्र शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। नेपाली मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को पीएम नियुक्त किया। जिसके बाद बालेंद्र शाह ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सत्ताधारी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार के लिए 14 मंत्रियों के नाम फाइनल किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुदन गुरुंग को देश का नया गृह मंत्री बनाया जा सकता है। जेन जी आंदोलन से चर्चा में आए गुरुंग, गोरखा-2 सीट से चुनाव जीतकर सदन पहुंचे हैं। 
Trending Videos


गुरुवार को चुना गया था आरएसपी संसदीय दल का नेता
राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार को काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के पूर्व मेयर शाह बालेंद्र शाह को संविधान के आर्टिकल 76(1) के तहत इस पद पर नियुक्त किया। गुरुवार को आरएसपी ने शाह को अपने संसदीय दल का नेता चुना, जिससे उनके देश के 47वें प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। आरएसपी ने हाल के संसदीय चुनावों में लगभग दो-तिहाई बहुमत से बड़ी जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालेंद्र शाह ने शुक्रवार दोपहर 12:34 बजे राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पद और गोपनीयता की यह शपथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर सात शंखनादकों ने शंख ध्वनि के साथ मांगलिक शुरुआत की। परंपरा के अनुसार, शुभ कार्यों के आरंभ में शंखनाद को सफलता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।


पूर्व पीएम को रिकॉर्ड वोटों के अंतर से हराया
शाह ने पूर्वी नेपाल के झापा-5 में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को 49,614 वोटों के बड़े अंतर से हराया, उन्हें 68,348 वोट मिले, जबकि ओली को 18,734 वोट मिले। यह 1991 के बाद से नेपाल के संसदीय चुनावों में किसी भी उम्मीदवार को मिले सबसे ज्यादा वोट हैं। शाह ने 2022 में राजनीति में कदम रखा, जब उन्होंने काठमांडू के मेयर का चुनाव लड़ा और एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते।

ये भी पढ़ें- Balen Shah: नेपाल का पीएम बनने से पहले बलेंद्र शाह ने रिलीज किया नया गाना, सिर्फ दो घंटे में मिले लाखों व्यूज

भारत से की इंजीनियरिंग की पढ़ाई
27 अप्रैल, 1990 को काठमांडू में एक मधेसी परिवार में जन्मे शाह ने भारत में विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री करने से पहले काठमांडू में अपनी बैचलर डिग्री पूरी की। इंजीनियरिंग में उनके एकेडमिक बैकग्राउंड ने उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास और पब्लिक वर्क्स की प्रैक्टिकल समझ दी। इसी तकनीकी विशेषज्ञता ने काठमांडू महानगरपालिका के महापौर (मेयर) के रूप में उनकी कार्यशैली और गवर्नेंस को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पीएम मोदी ने दी बधाई
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नवनियुक्ति पीएम बालेंद्र शाह को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, 'नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री बालेन्द्र शाह को हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में व्यक्त किए गए विश्वास को दर्शाती है। मैं भारत-नेपाल की मित्रता और सहयोग को, दोनों देशों की जनता के आपसी फायदे के लिए, और भी अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed