सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ahirka recounted an episode from the life of Saint Dadu.

Jind News: अहिरका ने संत दादू के जीवन प्रसंग का वर्णन किया

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ahirka recounted an episode from the life of Saint Dadu.
विज्ञापन
जींद। नरवाना रोड स्थित दादा खेड़ा में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कर सुख-शांति की कामना की। असमर्थ महिला कल्याण न्यास के संस्थापक पं. रामनिवास अहिरका ने संत दादू के जीवन प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि संत दादू के पास गृहस्थों से मांगकर लाई दो रोटी, लंगोटी, कंबल और करमंडल ही होते थे। वे अपना अधिकतर समय जड़ी-बूटियों से रोगियों की सेवा और झाड़ियां काटने और भजन में बिताते थे। एक अमीर व्यक्ति संत से सुखी रहने का मूल मंत्र पूछने उनके पास आया। उसने उन्हें पहचान न पाकर अपशब्द कहे और कोड़े भी मारे। बाद में पता चला कि वही संत दादू थे, जिससे वह क्षमा मांगने पहुंचा। संत दादू ने कहा कि सुखी रहने का मार्ग संतोष, सदाचार और संयम है। उन्होंने कहा कि अपरिग्रह और सेवा भाव से ही जीवन में शांति मिलती है। भक्तों ने उनके उपदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया बताया गया है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed