Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
bovine died after coming into contact with an electrified park railing in the Hudda area of Narwana, Jind; cow protectors have raised questions regarding the electricity department
{"_id":"6a226c2ae8f2cf8a2b0dd965","slug":"video-bovine-died-after-coming-into-contact-with-an-electrified-park-railing-in-the-hudda-area-of-narwana-jind-cow-protectors-have-raised-questions-regarding-the-electricity-department-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नरवाना में हुड्डा स्थित पार्क की ग्रिल में करंट आने से गोवंश की मौत, गौ सेवकों ने बिजली निगम पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नरवाना में हुड्डा स्थित पार्क की ग्रिल में करंट आने से गोवंश की मौत, गौ सेवकों ने बिजली निगम पर उठाए सवाल
शहर के हुड्डा सेक्टर स्थित एक पार्क की दीवार पर लगी लोहे की ग्रिल में करंट आने से एक गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और गौ सेवक मौके पर पहुंचे। गोवंश की मौत के बाद क्षेत्र के लोगों में रोष देखने को मिला और उन्होंने बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोवंश पार्क के पास घूम रहा था।
इसी दौरान वह दीवार पर लगी लोहे की ग्रिल के संपर्क में आ गया। ग्रिल पर बिजली के पोल से एक तार बंधी हुई थी जिस कारण ग्रिल में करंट प्रवाहित होने के कारण गोवंश को जोरदार झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे गौ सेवक रामजाने ने कहा कि यह बिजली निगम की बहुत बड़ी लापरवाही है, जिसका शिकार आज यह बेजुबान गोवंश हो गया और अपनी जान गंवा बैठा।
उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों को कई बार शहर में लगे बिजली के पोलों, नीचे लटक रही तारों और असुरक्षित बिजली मीटरों के बारे में अवगत कराया जा चुका है। बार-बार मांग की गई कि बिजली के मीटरों को ऊंचाई पर लगाया जाए तथा लटकती हुई तारों को ऊपर खिंचवाकर सुरक्षित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।
रामजाने ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद अब तक बिजली निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाते तो आज यह हादसा नहीं होता। गौ सेवकों और स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा शहर में बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।