Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
body of innocent child, missing for 40 hours from Jind's Pauli village, was found in a pond
{"_id":"6a227479b4aa2eab6d0a34d5","slug":"video-body-of-innocent-child-missing-for-40-hours-from-jinds-pauli-village-was-found-in-a-pond-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के पौली गांव से 40 घंटे से लापता मासूम का शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के पौली गांव से 40 घंटे से लापता मासूम का शव तालाब में मिला
जुलाना क्षेत्र के पौली गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के तालाब में एक ढाई वर्षीय मासूम के डूबने की आशंका के बाद प्रशासन और परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।
जानकारी के अनुसार पौली गांव निवासी ढाई वर्षीय कार्तिक बुधवार शाम करीब 6 बजे अपने घर के पास स्थित तालाब के निकट खेल रहा था। कुछ समय बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बच्चा तालाब में गिर गया है।
घटना की सूचना तुरंत जुलाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे की खोज शुरू कर दी। देर रात तक तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया। गुरुवार अल सुबह से ही गोताखोर तालाब में बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं।
बड़ी संख्या में ग्रामीण भी तालाब के आसपास एकत्रित हैं। 40 घंटे बीत जाने के बाद मासूम का शव तालाब में तैरता मिला है। रात से ही तालाब को खाली किया जा रहा था। सूचना मिलते ही डीएसपी ऋषभ सोढ़ी, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।