फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Applications open for scholarships for differently-abled students

Jind News: दिव्यांग विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू

Wed, 12 Aug 2026 09:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Applications open for scholarships for differently-abled students
जींद। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान करने के लिए आवेदन की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमितेंद्र श्योकंद ने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 अगस्त जबकि पोस्ट-मैट्रिक और टॉप क्लास एजुकेशन के लिए 31 अक्तूबर तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। शिक्षण संस्थानों को निर्धारित समय सीमा से पहले पात्र विद्यार्थियों के आवेदन करवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी की दिव्यांगता 40 प्रतिशत या इससे अधिक होना आवश्यक है। इसके अलावा सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध दिव्यांगता प्रमाणपत्र और आधार आधारित बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण भी जरूरी है। योजना के तहत एक ही माता-पिता के दो से अधिक दिव्यांग बच्चे छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ले सकते। यदि दूसरा बच्चा जुड़वां है तो छात्रवृत्ति जुड़वां बच्चों को प्रदान की जाएगी। किसी कक्षा के लिए छात्रवृत्ति केवल एक वर्ष के लिए दी जाएगी। कक्षा दोबारा पढ़ने वाले विद्यार्थी को उसी कक्षा के लिए अगले वर्ष छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed