फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Partition Horrors Remembrance Day to be celebrated at CRSU on August 14

Jind News: 14 अगस्त को सीआरएसयू में मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Wed, 12 Aug 2026 09:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Partition Horrors Remembrance Day to be celebrated at CRSU on August 14
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में देश के विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। एडीसी प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का उद्देश्य वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान हुई अमानवीय त्रासदी और लोगों द्वारा झेली कठिनाइयों को स्मरण करना है। इस दौरान विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को उस दौर के इतिहास और घटनाओं से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी देश के इतिहास का बेहद पीड़ादायक अध्याय है। लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा और उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्मृति दिवस के माध्यम से उन लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को याद किया जाएगा। एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि युवा पीढ़ी देश के विभाजन से जुड़े इतिहास और उसके प्रभावों को समझ सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed