फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NCC cadets displayed their strength in the parade and military knowledge competition.

Jind News: एनसीसी कैडेट्स ने परेड और सैन्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

Wed, 12 Aug 2026 09:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets displayed their strength in the parade and military knowledge competition.
फोटो 6 नरवाना। एनुअल ट्रेनिंग कैंप में भाग लेते हुए एनसीसी कैडेट्स । स्रोत संस्थान।
नरवाना। राजीव गांधी पॉलीटेक्निक एवं राजकीय आईटीआई के प्रांगण में 15 हरियाणा एनसीसी बटालियन की ओर से दस दिवसीय एनुअल ट्रेनिंग कैंप शुरू हुआ। बुधवार को एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न सैन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। कैंप के दौरान कैडेट्स से परेड करवाई। उन्हें तेज कदम चाल, कदम बदलना सहित विभिन्न ड्रिल का अभ्यास करवाया। कमांडेंट कर्नल अजय कुमार सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल ने कैडेट्स को सेना में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न शस्त्रों एवं उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आधुनिक हथियारों और गोला-बारूद की कार्यप्रणाली व उपयोग के संबंध में भी कैडेट्स को अवगत कराया। कैंप में एनसीसी की सभी सात कंपनियों के बीच सैन्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कैडेट्स ने भाग लेते हुए अपने सैन्य ज्ञान का प्रदर्शन किया। एनसीसी कैडेट्स के बीच टेंट लगाने की प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिता में गोल्फ कंपनी के कैडेट्स ने सबसे कम समय में बेहतर तरीके से टेंट लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। कैंप के माध्यम से कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सैन्य गतिविधियों के प्रति जागरूकता विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed