{"_id":"69cd631449d42358b70aac6d","slug":"arrangements-for-wheat-procurement-at-uchana-mandi-were-reviewed-jind-news-c-199-1-jnd1010-150931-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उचाना मंडी में गेहूं खरीद के इंतजामों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उचाना मंडी में गेहूं खरीद के इंतजामों का लिया जायजा
विज्ञापन
01जेएनडी24: कपास मंडी में गेहूं की खरीद को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम रमित यादव एवं मार्क
विज्ञापन
जींद। गेहूं की खरीद शुरू होने पर इंतजामों का जायजा लेने के लिए एसडीएम रमित यादव, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने उचाना मंडी, खरीद केंद्र का दौरा किया। यहां पर खरीद के इंतजामों को लेकर जानकारी ली। आढ़तियों के साथ मीटिंग की।
साथ ही किसानों को किसी तरह की परेशानी फसल के सीजन में न हो इसको लेकर दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस दौरान विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के निजी सचिव अशोक कुमार भी साथ में मौजूद रहे।
उचाना पुरानी मंडी, हाइवे स्थित अतिरिक्त मंडी, छात्तर सब यार्ड, काब्रच्छा, घोघडिय़ा, धनखड़ी परचेज सेंटरों पर गेहूं की खरीद होगी। यहां पर बिजली, पानी, सफाई सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।
लिफ्टिंग, बारदाना, गेटपास सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। गेट पास को लेकर मार्केट कमेटी सचिव को निर्देश दिए गए है कि किसानों को गेट पास को लेकर किसी तरह की समस्या न हो इसको लेकर एक शिफ्ट में 20 लोगों को ड्यूटी लगाएं ताकि अधिक से अधिक गेट पास कटें।
मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी, विधायक देवेंद्र चरतभुज अत्री के दिशा-निर्देशानुसार मंडी का दौरा किया। यहां पर आढ़तियों, किसानों से बातचीत की है ताकि जो समस्याएं सामने आए उसका समाधान हो सकें। किसानों की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीद एजेंसी खरीदेगी।
किसान जो भी साधन लेकर मंडी में आएंगे उसमें रजिस्ट्रेशन नंबर जरूर लिखवाएं ताकि किसी तरह की परेशानी किसानों को गेट पास कटवाने में न हो। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव योगेश, दलबीर श्योकंद, सतपाल अत्री, प्रवीण गर्ग, वीरेंद्र संदलाना, सत्यनारायण मखंड, ओमदत्त डाहोला, रमेश मखंड, शीला जैन मौजूद रहे।
Trending Videos