Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Memorandum Submitted in Protest Against Derogatory Casteist Remarks in Julana, Jind; Demand for Public Apology
{"_id":"69ce26c1b314915ba405af79","slug":"video-memorandum-submitted-in-protest-against-derogatory-casteist-remarks-in-julana-jind-demand-for-public-apology-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में अपमानजनक जातिगत टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन, सार्वजनिक माफी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में अपमानजनक जातिगत टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन, सार्वजनिक माफी की मांग
कस्बे के उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय में जाट समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर अपमानजनक जातिगत टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीएम होशियार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाज के लोगों में काफी रोष देखने को मिला और उन्होंने संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। ढ़ांडा खाप के पूर्व प्रधान नरेश ढांडा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सोनीपत के बिजली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जाट समाज को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी न केवल समाज की भावनाओं को आहत करती है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी बिगाड़ने का काम करती है।इस घटना को लेकर पूरे जाट समाज में भारी आक्रोश है और लोग खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ तुरंत प्रभाव से सस्पेंशन की कार्रवाई की जाए और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि आरोपी अधिकारी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, ताकि समाज के लोगों की भावनाओं को संतोष मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।