फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bhakiyu will launch a jail-filling movement on August 10.

Jind News: 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन करेगी भाकियू

Thu, 06 Aug 2026 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will launch a jail-filling movement on August 10.
फोटो 05जेएनडी06-भाकियू सदस्यों को संबो​धित करते हुए जिला अध्यक्ष बिंद्र नंबरदार। स्रोत सदस्य
जींद। शिव कॉलोनी स्थित किसान भवन में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष बिंद्र नंबरदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में दस अगस्त को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया गया। यूनियन ने आंदोलनरत बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों के संघर्ष का भी समर्थन करने की घोषणा की। गांव राजपुरा भैण के हाल आबाद राम कॉलोनी निवासी रमेश के मामले पर भी चर्चा की गई। बताया कि बैंक की ओर से लोन विवाद के चलते मकान पर ताला लगाए जाने के बाद भाकियू ने ताला तोड़ दिया था। बैंक की शिकायत पर रमेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चेतावनी दी कि यदि समझौते का रास्ता नहीं निकाला गया तो संगठन आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और बैंक प्रबंधन की होगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उमेद रेढू, राजेंद्र पहलवान, जयबीर, रमेश, रामराजी, बलवान उझाना, सुभाष घिमाना, रणधीर, सत्यवान, प्रकाश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed