{"_id":"69bffa0208890618640ac575","slug":"bhat-singla-appointed-convener-of-bajrang-dal-narwana-jind-news-c-199-1-jnd1010-150403-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भात सिंगला बने बजरंग दल नरवाना के संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भात सिंगला बने बजरंग दल नरवाना के संयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी27: विश्व हिंदू परिषद नरवाना की बैठक में मौजूद बजरंग दल के सदस्य। स्रोत दल सदस्य।
विज्ञापन
नरवाना। विश्व हिंदू परिषद नरवाना की एक बैठक सनातन धर्म मंदिर में नगर अध्यक्ष संजीव गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी रामनवमी पर्व को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सनातन धर्म मंदिर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले रामनवमी कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाएगा। नगर अध्यक्ष संजीव गर्ग ने कार्यकर्ताओं को शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं।
वहीं नगर उपाध्यक्ष ने आह्वान किया कि रामोत्सव के कार्यक्रम शहर की प्रत्येक बस्ती में आयोजित किए जाएं। बैठक में बजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रमोद श्योकंद ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही प्रत्येक गांव और बस्ती स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। इसी क्रम में संगठन विस्तार को लेकर विभिन्न पदों पर नियुक्तियां भी की गईं।
सर्वसम्मति से प्रभात सिंगला को नरवाना शहर का संयोजक तथा सोनू मोर को सह संयोजक नियुक्त किया गया। इसके अलावा अंकुर ढाकल को दनौदा प्रखंड संयोजक, नवनीत शर्मा को धमतान प्रखंड गौरक्षा प्रमुख, सोनू चौपड़ा को नरवाना शहर गौरक्षा प्रमुख, अजय दमाडा को सह गौरक्षा प्रमुख, टिंकू सिंगला को नगर विद्यार्थी प्रमुख और विकास को नगर सह विद्यार्थी प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों पर चलते हुए देश और धर्म सेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर मंत्री गौरव जांगड़ा, मुकेश गर्ग, जगदीश पांचाल, राजकुमार वर्मा, रोबिन गर्ग, बिट्टू नायक, सतीश सैमी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos