सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP's budget is a betrayal of the poor: Aditya Surjewala

भाजपा का बजट गरीबों की हकमारी : आदित्य सुरजेवाला

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP's budget is a betrayal of the poor: Aditya Surjewala
02जेएनडी20: नरवाना में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद आदित्य सुरजेवाला। स्रोत : कार्यकर्ता। - फोटो : आईआईए के चेयरमैन उदित आजाद।
विज्ञापन
नरवाना। कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सिंह सुरजेवाला ने केंद्रीय बजट 2026-27 को गरीब, किसान और वंचित वर्गों के खिलाफ बताते हुए गरीबों की हकमारी का काला बजट करार दिया है।
Trending Videos

नरवाना में सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि यह बजट राजनीतिक दिवालियापन, नीतिगत खोखलेपन और शोषितों पर जुल्म का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बजट में हरियाणा का नामो-निशान तक नहीं है। न प्रदेश के लिए कोई बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है। न विशेष पैकेज और न ही दूरदर्शी विकास योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान, बेरोजगार युवा, मजदूर, एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए बजट में एक शब्द भी नहीं कहा गया। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि बजट में कुल खर्च, पूंजीगत खर्च, ग्रामीण व शहरी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सहित कई अहम क्षेत्रों में भारी कटौती की गई है। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली सरकार ने एमएसपी तक का जिक्र नहीं किया।
उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के मौके पर दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों की योजनाओं में कटौती कर भाजपा सरकार ने घोर अन्याय किया है। यह बजट तकनीकी शब्दों और कमेटियों से भरा है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई लाभ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed