{"_id":"6a789da4b439cb9bf20528cf","slug":"car-crashes-near-alewa-toll-in-jind-two-dead-six-injured-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: अलेवा टोल के पास कार को पीछे से दूसरी गाड़ी ने मारी टक्कर, दो की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: अलेवा टोल के पास कार को पीछे से दूसरी गाड़ी ने मारी टक्कर, दो की मौत, छह घायल
Sun, 09 Aug 2026 09:03 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sun, 09 Aug 2026 09:03 PM IST
सार
जींद के अलेवा टोल से कुछ आगे उनकी गाड़ी का टायर अचानक फट गया। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया। तभी पीछे से आ रही एक गाड़ी ने उनकी कार में तेजी से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन भाई-बहनों में से एक की हुई मौत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को दिल्ली-कटरा हाईवे पर दिल्ली से लुधियाना गुरुद्वारे में माथा टेकने रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 घायल हो गए। अलेवा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
दिल्ली के सरस्वती विहार निवासी नीरज कोछड़ ने पुलिस को बताया कि वे लुधियाना दुख निवारण गुरुद्वारा जा रहे थे। उनकी गाड़ी में अस्मित कौर, वनिता, चंदा, भजन कौर, वंश, जसमीत कौर और जसविंदर कौर सवार थे।
जींद के अलेवा टोल से कुछ आगे उनकी गाड़ी का टायर अचानक फट गया। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया। तभी पीछे से आ रही एक गाड़ी ने उनकी कार में तेजी से टक्कर मार दी। टक्कर से कार पलट गई और सभी यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
राहगीरों ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को अलेवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। बाद में वनिता और वंश को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। हालांकि, दोनों ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
अलेवा थाना पुलिस ने नीरज कोछड़ की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।