{"_id":"6a738948559c5d39d509e93a","slug":"cbse-north-zone-archery-championship-concludes-1500-athletes-showcase-their-strength-jind-news-c-199-1-sroh1006-157942-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप संपन्न, 1500 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप संपन्न, 1500 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
फोटो 05जेएनडी15-तीरंदाजी चैंपियनशिप में सम्मानित किए गए स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी। स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना। शिवानिया पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में शुगर मिल के प्रबंध निदेशक गुलजार मलिक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल चेयरमैन डॉ. नफे सिंह खटकड़ ने की।
चैंपियनशिप में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के करीब 1500 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबलों और खिलाड़ियों के उत्साह ने प्रतियोगिता को यादगार बना दिया।
मुख्य अतिथि गुलजार मलिक ने कहा कि उचाना जैसे क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत करने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य प्रोमिला मलिक, एमडी पुनीत खटकड़, डायरेक्टर पूनम खटकड़ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह रहे परिणाम
प्रतियोगिता के परिणामों में कंपाउंड अंडर-19 बालिका वर्ग में सोनम ने प्रथम, नव्या ने द्वितीय और तनवी जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में मनवीर पहले, शिवम दूसरे और तनुज तीसरे स्थान पर रहे। रिकर्व अंडर-19 बालिका वर्ग में सनमित विजेता रहीं, जबकि राधिका ने दूसरा और सृष्टि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिकर्व अंडर-19 बालक वर्ग में नवीन प्रथम, गुरमीत द्वितीय और अरनव तृतीय रहे।