सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cloudy skies prevailed, yet there was no relief from the heat.

Jind News: छाए रहे बादल, फिर भी गर्मी से नहीं मिली राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cloudy skies prevailed, yet there was no relief from the heat.
विज्ञापन
जींद। जिले में रविवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीच-बीच में बादल छाने के बावजूद सूरज के तेवर ढीले नहीं पड़े। दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को पसीने से तरबतर होना पड़ा।

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया जबकि नमी की मात्रा 34 प्रतिशत रही। हवा की रफ्तार 13 किमी. प्रति घंटा रही लेकिन उमस के कारण लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस हुई। सुबह मौसम सामान्य रहा लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, उमस बढ़ती गई। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही भी अपेक्षाकृत कम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रघुवीर, सुरेंद्र दालमवाला, रूपसिंह, जगमहेंद्र, सोमनाथ आदि का कहना है कि मौसम में नमी बढ़ने से खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है। अब तो बारिश हो जाए तो बाजरा, ग्वार, मूंग, धान की बिजाई का कार्य शुरू हो जाएगा। अब दो-तीन लगातार हुई बारिश के बाद तेज धूप का नरमा की फसल पर असर पड़ेगा। इससे फसल को नुकसान होने की संभावना बनेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ और मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बूंदाबांदी होने की स्थिति में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की कमी आने की संभावना है। लोग भी अब बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि गर्मी और उमस से राहत मिल सके। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।
बॉक्स
आने वाले दिनों में तापमान पर एक नजर
तारीख -न्यूनतम -अधिकतम
15जून-25-36
16 जून-27-37
17 जून-28-38
18 जून-27-37
19 जून-28-37
20 जून-28-38
वर्जन
सोमवार को जिले में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।यदि मौसम में बदलाव होता है तो तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी।-डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed