सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Company Owners and Employees Embezzled Subsidies

Jind News: कंपनी के मालिक और कर्मचारियों ने हड़पी सब्सिडी

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 22 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Company Owners and Employees Embezzled Subsidies
विज्ञापन
जींद। उचाना स्थित एक सोलर पावर कंपनी के मालिक और कर्मचारियों ने मिलकर 50 हजार रुपये की सब्सिडी हड़प ली। उचाना थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है।
Trending Videos

कुचराना कलां निवासी दलशेर ने एफआईआर में बताया कि उसने वर्ष 2024 में बीपीएल योजना के तहत अपने घर सोलर लाइट लगवाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा किया था। इस बारे में सोलर पावर कंपनी के कर्मचारी विनोद ने उसे फोन किया था कि उनके पास उसके घर पर सोलर लगवाने का नाम सरकार की तरफ से आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद ने एक लाख 40 हजार रुपये की मांग की। उसने जनवरी 2025 में यह पैसे जमा करवा दिए। उसके खाते में 60 हजार रुपये सब्सिडी के आ गए लेकिन हरियाणा सरकार के माध्यम से जो सब्सिडी 50 हजार रुपये उसके खाते में जमा होनी थी वह आज तक भी नहीं आई है। जब उसने आरोपियों से बात की तो वह उसे टालते रहे।
बाद में फर्म के मालिक बलिंद्र और कर्मचारी विनोद ने उसे कहा कि यदि उसने कभी इस बारे में उनसे बात की तो वह उसे जान से मार देंगे। पुलिस ने बलिंद्र और विनोद के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed