{"_id":"69bfe25cec96764dbb0ad2dc","slug":"conducting-an-hpv-vaccination-drive-has-also-become-a-challenge-jind-news-c-199-1-sroh1009-150387-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाना भी बन गया चैलेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाना भी बन गया चैलेंज
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी13: नागरिक अस्पताल जींद। संवाद
विज्ञापन
जींद। एचपीवी टीकाकरण सुचारू न चलने की मुख्य वजह में सामने आया है कि कई स्थानों पर टीकाकरण टीमों को सहयोग नहीं मिल रहा और कुछ जगहों पर सत्र ही आयोजित नहीं किए गए। इस पर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिक्षा विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोगों को इसके फायदे और महत्व बताकर जागरूक करें। इसमें ढिलाई सहन नहीं होगी।
सामने आया है कि कई स्थानों पर वैक्सीन होने के बावजूद कई स्वास्थ्य संस्थानों ने टीकाकरण ही नहीं किया। इस पर जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। सिविल सर्जन ने स्कूल में विद्यार्थियों को यह वैक्सीन लगवाने के लिए निर्देश दिए हैं। इसको लेकर बीईओ, बीडीपीओ और संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र लिखा है।
जिले में 28 फरवरी से एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत 14-15 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को लक्षित किया गया। इसके लिए स्कूलों और गांव स्तर पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाने हैं। विभाग को मिली रिपोर्ट में सामने आया है कि कई स्थानों पर टीकाकरण टीमों को सहयोग नहीं मिल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोगों को टीके के फायदे और महत्व के बारे में जागरूक करने को कहा है। 19 मार्च 2026 की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार केवल पीएचसी सिवानामाल में ही चार लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया जबकि अन्य केंद्रों पर सत्र ही नहीं लगे।
स्वास्थ्य विभाग ने इस स्थिति को गंभीर मानते हुए सभी संस्थानों को 29 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से टीकाकरण सत्र आयोजित कर उपलब्ध वैक्सीन का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इन संस्थानों को मिली वैक्सीन (डोज़)
नागरिक अस्पताल नरवाना – 100
सीएचसी जुलाना – 100
सीएचसी कालवा – 50
पीएचसी रजाना कलां – 10
पीएचसी सिवानामाल – 6
सीएचसी खरकरामजी – 100
अब सभी जगह पर 29 मार्च तक वैक्सीन लगाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहतर वैक्सीन है। इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों व स्कूल संचालकों के सहयोग की जरूरत है।
- डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
Trending Videos