{"_id":"69befa08aee013e0f40d052b","slug":"crime-diary-jewellery-and-cash-stolen-in-broad-daylight-fir-registered-jind-news-c-195-1-jjr1003-133042-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अपराध डायरी....दिनदहाड़े गहने और नकदी चोरी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अपराध डायरी....दिनदहाड़े गहने और नकदी चोरी, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव सिलाना निवासी एक व्यक्ति से दिनदहाड़े गहने और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सिलाना निवासी सुरेंद्र ने बताया कि 18 मार्च को वह अपने धर्मकांटा शिव-गोरख सिलाना पर बैठा थे। इस दौरान एक लाल रंग की कार में चार बाबा लोग आए और उनमें से तीन उतरकर उसके पास आ गए और बहलाने-फुसलाने लगे। इस दौरान सोने की अंगूठी व दो लाख 97 हजार रुपये बाबा चोरी करके ले गए। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना सदर झज्जर में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पेट्रोल पंप के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी
झज्जर।
गुरुग्राम रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास से एक व्यक्ति की बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव लाडपुर निवासी सुरजीत ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। 19 मार्च को वह बाइक से कोसली से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान वह गुरुग्राम रोड पर पेट्रोल पंप पर खड़ी करके बारिश होने के कारण अंदर बैठ गए।। बारिश खत्म होने के बाद वापस आकर देखा तो बाइक नहीं मिली। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना सदर झज्जर में एफआईआर दर्ज कर ली है।
Trending Videos