फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crowds of devotees gathered at the Jayanti Devi temple in Shravan, the premises echoed with chants of Har Har Mahadev.

Jind News: श्रावण में जयंती देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Thu, 06 Aug 2026 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered at the Jayanti Devi temple in Shravan, the premises echoed with chants of Har Har Mahadev.
05जेएनडी22: ​जयंती देवी मंदिर में ​शिव की पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। स्रोत: पुजारी
जींद। श्रावण मास के अवसर पर शहर के जयंती देवी मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार सुबह से ही मंदिर परिसर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने श्रद्धालुओं के साथ विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कराया और पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। उन्होंने बताया कि श्रावण माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस पूरे माह सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा, जलाभिषेक और व्रत करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
विज्ञापन

इसी आस्था के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर पूजा कर रहे हैं। श्रावण माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से कांवड़ियों के ठहरने और विश्राम की भी बेहतर व्यवस्था की गई है। परिसर में उनके आराम, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया गया है जिससे बाहर से आने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन अनेक कांवड़िये मंदिर में रुककर विश्राम कर रहे हैं और पूजा-अर्चना के बाद अपनी यात्रा आगे बढ़ा रहे हैं। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि श्रावण माह के दौरान पूरे महीने धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहेगा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed