सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Daughters are no less than sons: Sushil Sharma

बेटियां बेटों से कम नहीं : सुशील शर्मा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Daughters are no less than sons: Sushil Sharma
01जेएनडी01: बेटी बचाओं अ​भियान में शपथ लेती महिलाएं। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
जींद। उप स्वास्थ्य केंद्र जाजवान में बुधवार को टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और अभिभावकों को बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज में उनके समान अधिकारों के प्रति सचेत करना था।स्वास्थ्य कर्मी सुशील शर्मा और रेनू शर्मा ने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। यदि बेटियों को सही शिक्षा और अवसर दिए जाएं तो वे खेल, चिकित्सा, प्रशासन और सेना जैसे हर बड़े क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने समाज से अपील की कि बेटियों को बोझ समझने की पुरानी मानसिकता को त्यागकर उन्हें जन्म से ही संरक्षण और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन देना चाहिए। स्वास्थ्य कर्मी रेनू शर्मा ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच और टीकाकरण जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed