सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DC Sir, please make arrangements, there is no coordination to solve the problem.

Jind News: डीसी साहब ! व्यवस्था बनाइए, समस्या के समाधान के लिए तालमेल नहीं है

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 06 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
DC Sir, please make arrangements, there is no coordination to solve the problem.
06जेएनडी18-डीआरडीए हाल में हुई बैठक में अ​धिकारियों को फटकार लगाते हुए सांसद कुमारी सैलजा। संवा
विज्ञापन
जींद। डीसी और एडीसी साहब व्यवस्था बनाइए। समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों का तालमेल नहीं है। वहीं रेलवे स्टेशन नरवाना का मुख्य द्वार भी चौड़ा नहीं हुआ है। फिर स्टेशन ही बंद करवा देते हैं। यह बात शुक्रवार को सिरसा लोकसभा क्षेत्र सांसद कुमारी सैलजा ने डीआरडीए हाल में हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में बोलीं।
Trending Videos

उनके साथ हिसार संसदीय क्षेत्र के सांसद जयप्रकाश और सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी मौजूद रहे। बैठक में 20 एजेंडे रखे गए थे। इनमें 14 एजेंडों पर सुनवाई हुई। बैठक में रेलवे स्टेशन नरवाना के मुख्य द्वार का मुद्दा उठाया गया जो कि दोनों तरफ दुकानों के कारण संकरा हो गया है। ऐसे में वहां से आवागमन प्रभावित हो रहा है। पिछली बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया था जिस पर रेलवे अधिकारियों ने इस पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था लेकिन इस बैठक तक भी यह मामला ज्यों का त्यों रहा। इस पर सैलजा ने रेलवे अधिकारी जयभगवान की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयभगवान ने कहा कि स्टेशन के मुख्य द्वार पर नगर परिषद की दुकान है। इस पर कुमारी सैलजा ने नगर परिषद के नगरायुक्त सुरेंद्र दुहन से जवाब मांगा। सांसद जयप्रकाश ने बड़ौदा हाल्ट पर ट्रेन ठहराव को लेकर अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। इस पर रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यह मामला रेलवे के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया हुआ है। इसके बाद सांसद जेपी ने पूछा कि जिले में कितनी महिलाएं लखपति बन गई है। इस पर सुनील कुमार ने कहा कि जिले से 2496 महिलाएं लखपति बन गई हैं।
इसके अलावा बिधराणा में जलघर, नरवाना शहर की सीवरेज समस्या, जींद-सफीदों मार्ग, शर्मा नगर में पार्क में सीवर का पानी भरा है। सेक्टरों में पेजयल मुहैया करवाना, डबवाली से पानीपत नेशनल हाईवे, पांडु-पिंडारा और रामराय तीर्थ की सफाई का मुद्दा भी उठाया गया। इस अवसर पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी कुलदीप सिंह, कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर, जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, आशुतोष शर्मा, एसडीएम सत्यवान मान, एसडीएम जगदीश चंद्र, एसडीएम होशियार सिंह भी मौजूद रहे।
बॉक्स
पिंडारा तक जाएगा भाखड़ा का पानी
जन स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार भाखड़ा ब्रांच नरवाना का पानी जींद शहर तक लाया जाएगा। इससे शहरवासियों को पीने के लिए भाखड़ा का पानी मिलेगा। इस पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाखड़ा के पानी को पिंडारा तक लाया जाए जिससे कि पिंडारा समेत बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को भी पेयजल मुहैया हो सके।
बॉक्स
जरूरतमंदों को ज्यादा मिले मनरेगा योजना का लाभ
सांसद जयप्रकाश ने एडीसी से पूछा कि जिले में कितने लोगों को मनरेगा का काम मिल रहा है। इस पर एडीसी प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में 75130 लोग शामिल हैं, जिनके खाते भी खुलवाए हुए हैं। इस पर सांसद ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मनरेगा का काम दिलवाएं, जिससे योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed