सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lance Naik Manju became an inspiration for young women.

Jind News: युवतियों की प्रेरणास्रोत बनीं लांस नायक मंजू

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lance Naik Manju became an inspiration for young women.
06जेएनडी02-लांस नायक मंजू नैन।
विज्ञापन
जींद। किसान की बेटी लांस नायक मंजू नैन महिला सोल्जर स्काई ड्राइवर बनकर देश की सेवा कर रही हैं। वर्ष 2022 में स्काई ड्राइवर बनीं थीं। उन्होंने दस हजार फीट ऊंचाई से छलांग लगाकर यह मुकाम हासिल किया था। वह युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
Trending Videos

धमतान साहिब की मंजू नैन वर्ष 2019 में आर्मी में लांस नायक के पद पर तैनात हुई थीं। शुरू से ही देश की सेवा करने का जुनून था। वह बंगलुरु में देश की सेवा कर रही हैं। लांस नायक मंजू ने दस हजार फीट ऊंचाई से हेलिकॉप्टर से छलांग लगाने का कारनामा 12 नवंबर 2022 को किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर से छलांग लगाई थी। इसके बाद वो भारतीय सेना की महिला सैनिक स्काई ड्राइवर बन गईं। लांस नायक मंजू के इस कारनामे का वीडियो ईस्टर्न कमांड ने जारी किया था। इस वीडियो में मंजू सेना के एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर में सवार है और बाद में वो छलांग लगा देती है। इसके बाद वो हवा में उड़ते हुए नजर आती हैं। इसके साथ ही इस वीडियो के शुरुआत में उनकी ट्रेनिंग के कुछ फोटो भी दिखाए जाते हैं।

बॉक्स
निडानी गांव में खेलती थी कबड्डी
मंजू नैन जब 11वीं कक्षा में थीं तब परिजनों ने चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी में भेज दिया था। मंजू ने स्कूल में कबड्डी खेलना शुरू किया। वहीं हॉस्टल में रहीं। उन्होंने स्नातक पास की। कबड्डी की बदौलत वह मणिपुर राज्य की तरफ से खेली और उन्होंने मणिपुर को कई पदक भी दिलवाए। वह कबड्डी छह साल तक खेली और इस दौरान उन्होंने नेशनल स्तर पर कई प्रदेशों में मणिपुर टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed