सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hundreds of patients got free checkup in Sachakheda

Jind News: सच्चाखेड़ा में सैकड़ों मरीजों का हुआ मुफ्त चेकअप

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of patients got free checkup in Sachakheda
06जेएनडी14: दवाइयां लेते हुए मरीज। स्रोत कार्यकर्ता।
विज्ञापन
नरवाना। कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर शुरू की गई निशुल्क मोबाइल अस्पताल वैन ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों के लिए राहत साबित हो रही है। शुक्रवार को यह चलता-फिरता अस्पताल नरवाना के गांव सच्चाखेड़ा पहुंचा। सैकड़ों ग्रामीणों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
Trending Videos

गांव की चौपाल में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ समाजसेवी रोशन मित्तल ने रिबन काटकर किया। सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जांच कराने के लिए पहुंचने लगी। डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की तथा मौके पर ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शिविर में डॉ संगीत गौर, डॉ दीपिका ओर डॉ राजेश सहित चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएं दीं। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को प्राथमिक जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया। ग्रामीण इंदर सिंह, कमला देवी, राजेश और विनोद सहित कई लोगों ने कहा कि गांव में ही मुफ्त जांच और दवाइयों की सुविधा मिलने से काफी राहत मिली है।
उन्होंने विधायक आदित्य सुरजेवाला का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की पहल से गरीब और जरूरतमंद लोगों को बड़ी सहायता मिलती है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला ने बताया कि यह मोबाइल अस्पताल सेवा नरवाना क्षेत्र के प्रत्येक गांव और वार्ड तक पहुंचेगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को उनके घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed