सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand for Organizing a Seminar in Honor of Martyrs

Jind News: शहीदों के सम्मान में संगोष्ठी कराने की मांग

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Demand for Organizing a Seminar in Honor of Martyrs
18जेएनडी25: संगोष्ठी करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए छात्र संगठन के सदस्य। स्रोत: संगठ
विज्ञापन
जींद। किसान छात्र एकता संगठन ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शहीदों के सम्मान में विश्वविद्यालय स्तर पर विचार संगोष्ठी आयोजित कराने की मांग की। उन्होंने बुधवार को पदाधिकारियों ने कुलगुरु के ओएसडी डॉ. विजय सैनी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के उपप्रधान अभिषेक जुलाना ने कहा कि देश के वीर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा की है। उनका त्याग और संघर्ष आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। संगठन ने प्रस्ताव रखा कि 20 मार्च को आयोजित होने वाली संगोष्ठी का विषय शहीद भगत सिंह के 23 वर्ष बनाम आज के 23 वर्षीय युवा राष्ट्र निर्माण में सोच, संघर्ष और योगदान रखा जाए। इससे युवा पीढ़ी को शहीदों के आदर्शों से जोड़ने और उनमें राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर दिवेश सोनी, दिनेश राणा, नेहा, अंकुश, रमन और प्रयास मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed