फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand for the implementation of the Women's Reservation Act, 2023

Jind News: महिला आरक्षण अधिनियम-2023 को लागू करने की मांग

Mon, 13 Jul 2026 05:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 13 Jul 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Demand for the implementation of the Women's Reservation Act, 2023
13जेएनडी12: इनेलो के जिला प्रधान बिजेंद्र रेढू को ज्ञापन सौंपते हुए संगठन के सदस्य। स्रोत: संगठ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने महिला आरक्षण अधिनियम-2023 को जनगणना और परिसीमन की शर्तों से अलग कर लागू करने की मांग उठाई है। इस संबंध में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने विपक्षी दलों के नेताओं को ज्ञापन सौंपा।
संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण सुनिश्चित किया जाए। महिला आरक्षण कानून को बिना किसी और देरी के लागू किया जाए। समिति का कहना है कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़ना उचित नहीं है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने सीपीआई(एम) के जिला सचिव कपूर सिंह, इनेलो के जिला प्रधान बिजेंद्र रेढ़ू तथा कांग्रेस की जुलाना विधायक विनेश फोगाट के प्रतिनिधि दलबीर फौजी को ज्ञापन सौंपा। नेताओं से अपील की गई कि वे इस मुद्दे को विधानसभा और संसद में प्रभावी ढंग से उठाएं। इस दौरान जिला सचिव कोशिगन और सदस्य नीलम ने कहा कि महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों और समान राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए जनजागरण अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed