{"_id":"6a54d66c87b723d9ea011d17","slug":"digital-marketing-is-a-vital-part-of-the-global-economy-sarthak-jind-news-c-199-1-sroh1009-156670-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल मार्केटिंग वैश्विक अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा : सार्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल मार्केटिंग वैश्विक अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा : सार्थक
Mon, 13 Jul 2026 05:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
13जेएनडी13: कार्यशाला में मुख्य वक्ता से सवाल करती छात्रा। स्रोत: संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन की ओर से इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों के लिए डिजिटल मार्केटिंग में कॅरिअर की संभावनाएं विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें डिजिटल इनोवेशन विजनरी के सीईओ सार्थक सिंगला और ट्रिपल डैश इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनदीप गुप्ता ने बतौर मुख्य वक्ता विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
सार्थक सिंगला ने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग आज वैश्विक अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन, एसईओ, ई-कॉमर्स और ब्रांड मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ रचनात्मक सोच और संचार कौशल विकसित करने की सलाह दी।
मनदीप गुप्ता ने कहा कि डिजिटल परिवर्तन के दौर में व्यवसायों की ऑनलाइन मौजूदगी बढ़ने से डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने एसईओ, सोशल मीडिया प्रबंधन, गूगल विज्ञापन और एआई आधारित मार्केटिंग टूल्स की जानकारी दी।