सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dirt and stray animals increase trouble in the Chara grain market

Jind News: छारा अनाज मंडी में गंदगी व आवारा पशुओं से बढ़ी परेशानी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dirt and stray animals increase trouble in the Chara grain market
विज्ञापन

Trending Videos

बहादुरगढ़। छारा गांव की अनाज मंडी में फैली गंदगी और आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गांव के बाबा श्याम समुंद्र दास मंदिर के पास स्थित मंडी क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे वातावरण दूषित हो रहा है और लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।

गांव छारा निवासी विनोद कुमार, सुमित, पालेराम, सोनू, संतोष ने बताया कि कूड़े के कारण मंडी में घूमने वाले आवारा पशु और अधिक आक्रामक हो गए हैं। ये पशु कूड़े में मुंह मारने के बाद कई बार राहगीरों पर हमला कर देते हैं जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंदिर के पास गंदगी होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। इस समस्या की मुख्य वजह घर-घर से नियमित कूड़ा उठान न होना है।
पंचायत सदस्य मास्टर अनिल दलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। ग्रामीणों ने सुझाव दिया है कि पंचायत की ओर से दो छोटे ट्रैक्टर-डंपर खरीदे जाएं ताकि प्रत्येक घर से नियमित रूप से कूड़ा उठाया जा सके। इसके अलावा अनाज मंडी की सड़क की ओर दीवार का निर्माण कराया जाए जिससे कूड़ा फैलने और आवारा पशुओं के प्रवेश पर रोक लग सके।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को पहले भी कई बार उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर मंडी क्षेत्र में स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो वे इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed