सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drizzle brought coolness to the weather till afternoon, 20 mm rain fell in Julana.

Jind News: दोपहर तक बूंदाबांदी ने मौसम में घोली ठंडक, जुलाना में हुई 20 मिमी बारिश

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Drizzle brought coolness to the weather till afternoon, 20 mm rain fell in Julana.
फोटो 16जेएनडी09-रेलवे स्टेशन नरवाना पर हो रही मुसलाधार बारिश। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर तक रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश जुलाना क्षेत्र में 20 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि नरवाना में 3.2 मिमी और जींद शहर में 2.8 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा सफीदों, उचाना, नरवाना, पिल्लूखेड़ा और अलेवा में भी बूंदाबांदी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। सुबह से ही बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। दोपहर तक हल्की बारिश के कारण बाजारों में भीड़ कम रही।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है।
ब्लॉक-कितनी हुई बारिश
जींद-2.8 मिमी
नरवाना-3.2 मिमी
सफीदों-बूंदाबांदी
जुलाना-20 मिमी
अलेवा-बूंदाबांदी
उचाना-बूंदाबांदी
पिल्लूखेड़ा-बूंदाबांदी
वर्जन
पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के प्रभाव के साथ वातावरण में नमी बनी हुई है। इसी कारण अगले चार-पांच दिनों तक जिले में मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article