फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Elders wearing white turbans will welcome PM; Jind name will etched in golden letters: Dr. Krishan Lal Middha.

डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा: बुजुर्ग सफेद पगड़ी पहनकर करेंगे पीएम का स्वागत, स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा जींद का नाम

Fri, 10 Jul 2026 10:32 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: मयूर शर्मा Updated Fri, 10 Jul 2026 10:32 PM IST
सार

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि जींद विधानसभा क्षेत्र के लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी गर्मजोशी के साथ तैयार हैं। बड़ी संख्या में बुजुर्ग पारंपरिक सफेद पगड़ी पहनकर उनका स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
Elders wearing white turbans will welcome PM; Jind name will etched in golden letters: Dr. Krishan Lal Middha.
डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा जनसभा को संबोधित करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू होना केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से जींद का नाम देश के विकास के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। यह ट्रेन बिना बिजली बिना तेल चलेगी जो कि आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के चलने से जींद का नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. मिड्ढा शुक्रवार को विधानसभा के खेड़ी, तलौडा, लोहचब, मनोहरपुर समेत लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान बोल रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ टेकराम कंडेला, पार्षद राममेहर, बलवंत सिंह व भारतीय जनता पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता के अलावा जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बुजुर्ग सफेद पगड़ी पहनकर करेंगे पीएम का स्वागत- डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि जींद विधानसभा क्षेत्र के लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी गर्मजोशी के साथ तैयार हैं। बड़ी संख्या में बुजुर्ग पारंपरिक सफेद पगड़ी पहनकर उनका स्वागत करेंगे, जबकि विभिन्न गांवों और शहरों से लोग डीजे, ढोल-नगाड़ों और उत्साह के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जींद विधानसभा क्षेत्र से अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिलेगा और भीड़ के मामले में यह रैली नया रिकॉर्ड स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलैक्ट्रीक वाहनों में पंहुचकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी जनता- डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से ये ट्रेन इको फ्रेंडली है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री कार्यक्रम में पंहुचेने वाले लोग भी इलैक्ट्रीक व्हीकलों में पंहुचकर इसको पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। डॉ. मिड्ढा ने जींद विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर के सहभागी बनने का आह्वान किया।

डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति दे रही है। जींद जिले में भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य जनकल्याणकारी परियोजनाओं पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जींद को भाखड़ा नहर का पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने,मैडिकल काॅलेज के बनने जैसे विकास कार्यो से जींद की दशा में भी सकारात्मक प्रगति हुई है।

17 जुलाई को सुबह 9 बजे पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 17 जुलाई को सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और प्रदेशवासियों को हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है और आधुनिक तकनीक, आधारभूत ढांचे तथा हरित ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ी है। आज दुनिया में भारत की आवाज पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली हुई है और विदेशों में रहने वाले भारतीय भी देश की उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed