फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One can reach a high position through hard work: Ashok

परिश्रम से उच्च पद पर पहुंच सकत हैं: अशोक

Fri, 10 Jul 2026 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 10 Jul 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
One can reach a high position through hard work: Ashok
फोटो 3 नरवाना। पौधारोपण करते हुए पूर्व डिविजन कमिश्नर अशोक कुमार। स्रोत संस्थान
नरवाना। पूर्व डिविजन कमिश्नर अशोक कुमार ने शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेलरखा का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें जीवन में सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के महत्व बताए। अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी विद्यार्थी उच्च प्रशासनिक पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने उनसे शिक्षा, करियर और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया। इसके बाद पूर्व मंडल आयुक्त ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के समापन पर अशोक कुमार गर्ग ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed