फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity Corporation employees raised slogans against the government in protest against privatization.

Jind News: बिजली निगम कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 07 Aug 2026 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation employees raised slogans against the government in protest against privatization.
फोटो 06जेएनडी21-बिजली निगम प्रांगण में चल रहे धरने पर नारेबाजी करते हुए कर्मी। स्रोत कर्मचारी
उचाना। बिजली निगम कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरना शुरू किया। धरने की अध्यक्षता एसडीओ जोजो तनेजा और नरेश दुर्जनपुर ने संयुक्त रूप से की। कर्मचारियों ने सरकार और बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता कृष्ण ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर तीन दिन तक धरना चलेगा। यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल में बिजली निगम के कर्मचारी और अधिकारी संयुक्त रूप से भाग लेंगे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार नूंह और गुरुग्राम में पैरेलल लाइसेंस, एग्रीकल्चर डिस्कॉम तथा स्मार्ट मीटरिंग के निजीकरण जैसे फैसले वापस लेने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि इन योजनाओं के लागू होने से आम उपभोक्ता, विशेषकर किसानों के लिए बिजली महंगी और मुश्किल हो सकती है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सरकार और संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक फिर धरना दिया जाएगा। इस बार निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। संयुक्त संघर्ष मोर्चा में बिजली निगम की सभी प्रमुख यूनियनों के कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं। धरने में वीरेंद्र नैन, विकास खटकड़, जसबीर चहल, सुखदेव खरकभूरा, जयबीर पूनिया, जोगिंद्र अलेवा, कुलबीर फौजी, सुभाष शर्मा, मोहित खटकड़, जसबीर श्योकंद, मनोज दुर्जनपुर, रामनिवास बड़ौदा, वेदप्रकाश और सतीश उदयपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed