{"_id":"6a74eaec1999da42cc098615","slug":"stray-dogs-create-panic-in-court-premises-jind-news-c-199-1-sroh1006-158006-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कोर्ट परिसर में आवारा कुत्ते का आतंक, तीन वकीलों व एक पुलिसकर्मी को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कोर्ट परिसर में आवारा कुत्ते का आतंक, तीन वकीलों व एक पुलिसकर्मी को काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिला न्यायालय परिसर में एक आवारा कुत्ते का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को कुत्ते ने तीन वकीलों और एक पुलिसकर्मी को काटकर घायल कर दिया। पिछले कुछ दिनों में कुत्ते के हमले में घायल होने वालों की संख्या बढ़कर 17 पहुंच गई है। घटना के बाद न्यायालय परिसर में वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है।
अधिवक्ता जेपी जांगड़ा, सोनू बडगुज्जर, संदीप का कहना है कि कुत्ता अचानक लोगों पर हमला कर देता है, जिससे कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोग भय के साये में हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई गई।
वीरवार को कर्मचारी प्रवीण चहल, मुंशी ऋषभ और एक अन्य पुलिसकर्मी जो कि कोर्ट के सिलसिले में सिरसा से आया था। आवारा कुत्ते ने इनको काट लिया। हालांकि अन्य घायलों का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
घटना के बाद जिला बार एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से सतर्क रहने की अपील की है। एसोसिएशन ने कहा कि जब तक कुत्ते को पकड़ा नहीं जाता, तब तक सभी वकील और न्यायालय परिसर में आने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। हालांकि शाम को कुत्ते को पकड़ लिया गया था।