फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If the tablet is not replaced within the warranty period, a refund of Rs 10,276 along with interest will have to be made within 45 days.

Jind News: वारंटी अवधि में टैबलेट न बदलने पर 45 दिन के भीतर 10276 रुपये ब्याज सहित लौटाने होंगे

Fri, 07 Aug 2026 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
If the tablet is not replaced within the warranty period, a refund of Rs 10,276 along with interest will have to be made within 45 days.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिला उपभोक्ता फोरम ने वारंटी अवधि के दौरान खराब हुए टैबलेट बदलने से इन्कार करने पर टीसीएल, फ्लिपकार्ट और विक्रेता कंपनी को 45 दिन के भीतर टैबलेट की कीमत 10,276 रुपये नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है। साथ ही मानसिक प्रताड़ना के लिए पांच हजार और वाद खर्च के रूप में पांच हजार रुपये देने को कहा है।
शहर के अर्बन एस्टेट निवासी प्रदीप कुमार ने 16 जुलाई 2023 को फ्लिपकार्ट के माध्यम से टीसीएल कंपनी का 10276 रुपये में टैबलेट खरीदा था। एक वर्ष की निर्माता वारंटी होने के बावजूद कुछ दिनों बाद टैबलेट में तकनीकी खराबी आने लगी। डिवाइस अपने आप एप खोलने, ब्लिंक करने और बार-बार ऑन-ऑफ होने लगा। शिकायतकर्ता ने ई-मेल और ग्राहक सेवा के माध्यम से कई बार शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद प्रदीप कुमार ने उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। उनकी ओर से अधिवक्ता वीरेंद्र जेपी सिंह ने आयोग के समक्ष दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत किए। आयोग के चेयरमैन एके सरदाना ने सुनवाई के बाद माना कि कंपनियां उपभोक्ता की शिकायत का समाधान करने में विफल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने आदेश दिया कि तय समय में भुगतान नहीं करने पर कंपनियों को देय राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा। अधिवक्ता वीरेंद्र जेपी सिंह ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed