सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Evaluations Completed in 423 NIPUN Mission Schools; PTM to be Held Today

Jind News: निपुण मिशन के 423 स्कूलों में मूल्यांकन संपन्न, आज होगा पीटीएम

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Evaluations Completed in 423 NIPUN Mission Schools; PTM to be Held Today
31जेएनडी02
विज्ञापन
जींद। निपुण मिशन के तहत व्यापक मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले के 423 प्राथमिक विद्यालयों में बालवाटिका-तीन से लेकर कक्षा पांचवीं तक के हजारों विद्यार्थियों ने आधुनिक परीक्षा प्रणाली में उत्साह के साथ भाग लिया। आज सभी प्राथमिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक होगी।
Trending Videos

बालवाटिका-तीन से कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन टीचर एप के माध्यम से ऑनलाइन किया गया। इसमें लिखित और मौखिक दोनों तरह की परीक्षाएं शामिल रहीं ताकि बच्चों की भाषा, गणित और समझने की क्षमता का सटीक आकलन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम एक अप्रैल को जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित होने वाली अभिभावक-शिक्षक बैठक में घोषित किया जाएगा। जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने बताया कि इस बैठक में न केवल परिणाम साझा किए जाएंगे बल्कि निपुण मिशन की प्रगति और शिक्षण पद्धतियों पर भी चर्चा होगी।
निदेशालय के आदेशानुसार, खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरपी, एबीआरसी और जिलास्तरीय अधिकारी विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर पीटीएम का अवलोकन करेंगे। इसका उद्देश्य शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद को मजबूत करना है। जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने की दिशा में यह मूल्यांकन एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।


वर्जन
बच्चे निपुणता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। यह जिले के लिए गर्व की बात है कि सीखने की प्रक्रिया में छात्र और शिक्षक दोनों सक्रिय हैं। यह मूल्यांकन शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद को मजबूत करने का एक बेहतरीन सेतु है।
-राजेश वशिष्ठ, जिला समन्वयक एफएलएन, जींद।
परीक्षा देने वाले कक्षानुसार विद्यार्थियों की संख्या
बालवाटिका-तीन : 4,838 विद्यार्थी
कक्षा पहली से तीसरी : कुल 15,771 विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा में शामिल
कक्षा चौथी व पांचवीं : 15,373 विद्यार्थियों ने एससीईआरटी के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed