सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Conveyed the message of environmental conservation by planting trees.

Jind News: पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of environmental conservation by planting trees.
31जेएनडी09: पौधरोपण करते हुए प्रो. जयपाल। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। चैत्र मास की पूर्णिमा के अवसर पर केएम कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम में सूख चुके पेड़-पौधों के स्थान पर नए पौधों का प्रत्यारोपण किया गया। लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में प्रकृति में तेजी से हो रहे बदलाव का मुख्य कारण प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध और अनियोजित दोहन है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के प्रति ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि मार्च की शुरुआत में तापमान जहां 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था, वहीं बारिश के बाद यह गिरकर 17-18 डिग्री तक आ गया। इस तरह के अचानक तापमान परिवर्तन मानवीय गतिविधियों और प्रदूषण का परिणाम हैं। इस दौरान परमजीत, सोनू, सुल्तान, विक्रम और अरविंद सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed