{"_id":"6a8255a38aae3d3eb60d6b5b","slug":"farmers-at-khanauri-border-appeal-to-pm-modi-haryana-govt-to-allow-peaceful-march-to-delhi-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर बिताई रात, पीएम मोदी और हरियाणा सरकार से दिल्ली तक शांतिपूर्ण मार्च की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर बिताई रात, पीएम मोदी और हरियाणा सरकार से दिल्ली तक शांतिपूर्ण मार्च की अपील
Mon, 17 Aug 2026 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:58 AM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रमुख जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रविवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार से अपील की कि वे भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने दें।
विज्ञापन
किसान नेता ने कहा कि उनकी योजना सीमित संख्या में शांतिपूर्वक पैदल मार्च करने की है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रमुख जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रविवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार से अपील की कि वे भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने दें। उन्होंने कहा कि उनकी योजना सीमित संख्या में शांतिपूर्वक पैदल मार्च करने की है।
विरोध प्रदर्शन करते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों के एक समूह ने बीती रात सड़क पर ही अपने बिस्तर बिछा लिए और पंजाब-हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर रात बिताने की तैयारी की। हरियाणा पुलिस ने दिल्ली की ओर किसानों के एक नए मार्च को रोकने के लिए खनौरी चेकपॉइंट पर भारी बैरिकेडिंग की।
विज्ञापन
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हमारे संगठन, हमारे गैर-राजनीतिक समूह में हजारों किसानों को यहां लाने की क्षमता है। हालांकि, हमारी योजना सीमित संख्या में लोगों के साथ शांतिपूर्वक, पैदल आगे बढ़ने की है। किसान पैदल निकले थे लेकिन उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया और अब वे यहीं फंसे हुए हैं। मैं हरियाणा सरकार और भारत के प्रधानमंत्री से अपील करना चाहता हूं कि कृपया हमें आगे बढ़ने दें। हरियाणा सरकार के साथ हमारा कोई झगड़ा नहीं है। व्यापार समझौता एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है। किसानों के लिए MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी देने वाला कानून बनवाना बहुत जरूरी है। किसानों का कर्ज माफ करना और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना भी हमारी मुख्य मांगें हैं। सरकार को इन मांगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। पीएम मोदी को उनकी तकलीफ और दर्द को समझने की कोशिश करनी चाहिए। दूसरी बात, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट इस मामले का संज्ञान ले सकता है। सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले का संज्ञान ले सकता है और आगे का रास्ता बना सकता है।

#WATCH | Jind, Haryana: The group of farmers marching to Delhi in protest laid out their bedding to sleep on the road at the Khanauri border (Punjab-Haryana). (16.08) https://t.co/obW3T1strK pic.twitter.com/acOYlVqLvF
— ANI (@ANI) August 16, 2026
विज्ञापन
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हमारे संगठन, हमारे गैर-राजनीतिक समूह में हजारों किसानों को यहां लाने की क्षमता है। हालांकि, हमारी योजना सीमित संख्या में लोगों के साथ शांतिपूर्वक, पैदल आगे बढ़ने की है। किसान पैदल निकले थे लेकिन उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया और अब वे यहीं फंसे हुए हैं। मैं हरियाणा सरकार और भारत के प्रधानमंत्री से अपील करना चाहता हूं कि कृपया हमें आगे बढ़ने दें। हरियाणा सरकार के साथ हमारा कोई झगड़ा नहीं है। व्यापार समझौता एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है। किसानों के लिए MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी देने वाला कानून बनवाना बहुत जरूरी है। किसानों का कर्ज माफ करना और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना भी हमारी मुख्य मांगें हैं। सरकार को इन मांगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। पीएम मोदी को उनकी तकलीफ और दर्द को समझने की कोशिश करनी चाहिए। दूसरी बात, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट इस मामले का संज्ञान ले सकता है। सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले का संज्ञान ले सकता है और आगे का रास्ता बना सकता है।
#WATCH | Jind, Haryana: Farmer leader Jagjit Singh Dallewal says, “It is well past midnight now. You can see farmers sleeping on the roadside; only a small number of them have arrived here so far. Our organisation, our non-political group, has the capacity to bring thousands of… https://t.co/6h6cBuL80D pic.twitter.com/izNtlRMRPK
— ANI (@ANI) August 16, 2026