फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer's movement cannot be suppressed by use of force: Baljit Singh

किसान आंदोलन को बल प्रयोग से दबाया नहीं जा सकता : बलजीत सिंह

Tue, 18 Aug 2026 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Farmer's movement cannot be suppressed by use of force: Baljit Singh
फोटो 1 नरवाना। धरने पर बैठे किसान। स्रोत किसान।
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से चल रहा धरना सोमवार को 1581वें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता दीवान सिंह खरल ने की। मंच संचालन निहाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

मास्टर बलजीत सिंह मांडवी ने कहा कि सरकार को झुकाने के लिए जनबल जरूरी है। जनता के आंदोलनों को बल प्रयोग से दबाया नहीं जा सकता। बड़े विवादों का समाधान बातचीत और संवाद से ही संभव है। सरकार और आंदोलनकारियों के बीच संवाद की प्रक्रिया लगातार जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान की नस्ल और फसल पर खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

भारत-अमेरिका ट्रेड डील, एग्री डिस्कॉम योजना, स्मार्ट मीटर योजना, श्रम कानूनों की जगह चार संहिताएं लागू करने और मनरेगा में काम के अधिकार से जुड़े प्रस्तावों पर उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये नीतियां आम जनता के हित में नहीं हैं। मास्टर बलजीत सिंह ने कहा कि सरकार को जनता के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों और मजदूरों को अपने अधिकार सुरक्षित रखने के लिए एकजुट होकर संघर्ष को मजबूत करना होगा। धरने में सतबीर फौजी, सतबीर खरक, सतबीर, रामधारी, बलदेव सिंह ढाकल, हवा सिंह, रत्न सिंह, रतना हथो, सेवा सिंह, मांगेराम, इंद्र सिंह, सतपाल, रामकुमार, महेंद्र सिंह, सत्ता बलवान, बलदेव सिंह इस्माइलपुर और बदन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed