फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ballot boxes, sealed for six months, will be opened today following High Court directives.

Jind News: हाईकोर्ट के निर्देश पर छह माह से बंद मतपेटियां आज खुलेंगी

Tue, 18 Aug 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Ballot boxes, sealed for six months, will be opened today following High Court directives.
फोटो 17जेएनडी03-जिला बार एसोसिएशन, जहां मंगलवार को मतगणना होगी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर छह माह से बंद पड़ी मतपेटियों को अब मंगलवार (18 अगस्त) को खोला जाएगा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा की निगरानी में मतपत्रों की मतगणना कराई जाएगी। लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच मतगणना को लेकर बार एसोसिएशन के सदस्यों की नजरें अब परिणाम की प्रक्रिया पर टिकी हैं।
हालांकि, मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम तत्काल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। मतगणना से तैयार होने वाली रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार ही चुनाव परिणाम को लेकर आगे की प्रक्रिया तय होगी।
विज्ञापन

जींद बार एसोसिएशन का चुनाव 27 फरवरी को हुआ था। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी मतपेटियों को सुरक्षित रख दिया गया था। चुनाव प्रक्रिया को लेकर पूर्व प्रधान विकास लोहान की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की डबल बेंच ने मतगणना पर रोक लगा दी थी। मतगणना पर रोक के चलते छह माह से मतपेटियां बंद पड़ी थीं और चुनाव परिणाम घोषित नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 अगस्त की सुनवाई में बनी सहमति
12 अगस्त को हुई सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस रंधावा ने अदालत को बताया कि पूर्व आदेश के तहत गठित एडहॉक कमेटी कार्य कर रही है। अदालत को अवगत कराया कि सभी बैलेट बॉक्स सुरक्षित स्थान पर रखे हुए हैं। लंबे समय से मतपत्रों को बंद रखने के कारण अब मतगणना कराया जाना उचित होगा। इसके बाद सभी पक्षों की सहमति मिलने पर हाईकोर्ट ने मतपेटियां खोलकर मतों की गिनती कराने का आदेश दिया। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मतगणना के बाद रिपोर्ट जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीलबंद लिफाफे में हाईकोर्ट को सौंपेंगे। इसलिए फिलहाल चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं होगी।

आठ सितंबर को होगी अगली सुनवाई
हाईकोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को अगली सुनवाई से पहले अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली आठ सितंबर को होगी।

वर्जन
मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा की निगरानी में गुप्त जगह मतगणना होगी लेकिन परिणाम घोषित नहीं होंगे। इसके बाद सीलबंद लिफाफे सत्र न्यायाधीश को सौंपे जाएंगे। परिणाम बाद में जारी किए जाएंगे। -हरिमोहन भारद्वाज, सदस्य एडहॉक कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed