सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health Department Issues Notice to Doctor Absent from Duty

Jind News: सीएम ड्यूटी से नदारद चिकित्सक को स्वास्थ्य विभाग ने भेजा नोटिस

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Health Department Issues Notice to Doctor Absent from Duty
विज्ञापन
जींद। जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आम मरीजों के लिए ही नहीं सीएम की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा में हैं। पांच अप्रैल को हुडा ग्राउंड में विकास एवं धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री आए थे। कार्यक्रम के दौरान सीएम की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिमखाना क्लब में शिविर लगाया था।
Trending Videos

शिविर में नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नवदीप मलिक की ड्यूटी लगाई गई थी। जब अस्पताल के सीनियर व सीएम सुरक्षा में आए अधिकारियों ने शिविर की जांच की तो वहां से चिकित्सक गायब मिले। जब उनको जानकारी के लिए फोन किया तो फोन भी रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वहां पर आनन फानन में दूसरे चिकित्सक की ड्यूटी लगाई। हालांकि कार्यक्रम के दौरान सब कुछ ठीक रहा। इस मामले को लेकर बाद में संबंधित चिकित्सक से जवाब मांगा तो उन्होंने जवाब भी ठीक से नहीं दिया। अब इसको गंभीरता से लेते हुए नागरिक अस्पताल के पीएमओ ने चिकित्सक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
वर्जन
सीएम ड्यूटी में जिस चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई थी। वह जांच के दौरान शिविर से नदारद मिला। अब चिकित्सक को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में नोटिस भेजा गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article