Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Retired employees protested at the district secretariat and surrounded the government.
{"_id":"69e7577078257f23cf058f0b","slug":"video-retired-employees-protested-at-the-district-secretariat-and-surrounded-the-government-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: रिटायर्ड कर्मचारियों ने जिला सचिवालय पर प्रदर्शन कर सरकार को घेरा, आठवें वेतन आयोग की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: रिटायर्ड कर्मचारियों ने जिला सचिवालय पर प्रदर्शन कर सरकार को घेरा, आठवें वेतन आयोग की मांग
हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने मंगलवार को जिला सचिवालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिला प्रधान विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में जिले भर से आए सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। कार्यक्रम का संचालन उपप्रधान छज्जू राम नैन ने किया।
मुख्य वक्ता और हरियाणा किसान सभा के अध्यक्ष मा. बलबीर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां कॉर्पोरेट परस्त और जनविरोधी हैं। उन्होंने कहा कि आज किसान मंडियों में अपनी फसल के उठान और उचित मूल्य के लिए संघर्ष कर रहा है, वहीं मजदूरों के 44 कानूनों को खत्म कर सरकार ने अपना मजदूर विरोधी चरित्र उजागर किया है। जिला प्रधान विक्रम सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा अनिवार्य है। उन्होंने मांग की लोकसभा में पारित वित्त विधेयक 2025 वापस लेकर आठवें वेतन आयोग का पूरा लाभ दिया जाए। पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए। कैशलेस चिकित्सा सुविधा पूर्ण रूप से लागू हो।
रेल और हवाई यात्रा में दी जाने वाली रियायतें फिर से शुरू की जाएं। सभा के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा पुराने अध्यापकों के लिए पात्रता परीक्षा के आदेश और अग्निशमन कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित किए गए। सभी कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर आजाद पांचाल, कर्मवीर सिंह संधू, राजकुमार शयोकंद और कपूर सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।