सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Bar Council Elections to Follow MP-MLA Model for the First Time

Jaipur News: राजस्थान बार काउंसिल चुनाव कल, पहली बार MP-MLA चुनावों जैसी सख्त व्यवस्था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 10:17 AM IST
Rajasthan Bar Council Elections to Follow MP-MLA Model for the First Time
राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव को अब केवल एक दिन शेष रह गया है और 22 अप्रैल 2026 को प्रदेशभर में मतदान कराया जाएगा। इस बार का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार इसे सांसद और विधायक चुनावों की तर्ज पर सख्त, पारदर्शी और व्यवस्थित प्रक्रिया के तहत आयोजित किया जा रहा है।

इतिहास का सबसे बड़ा और अलग चुनाव
चुनाव के ऑब्जर्वर जस्टिस मनोज कुमार गर्ग के अनुसार, इस बार चुनाव को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान बार काउंसिल के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा और अलग चुनाव है।

84 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
राज्यभर में कुल 84,237 से अधिक अधिवक्ता मतदाता 23 सदस्यों का चयन करेंगे। इसके लिए 258 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं और 700 से अधिक मतपेटियों की व्यवस्था की गई है। चुनाव प्रक्रिया में 258 एसडीओ स्तर के अधिकारी, 550 से अधिक राज्य कर्मचारी और लगभग इतने ही न्यायपालिका से जुड़े कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट कमेटी की निगरानी में चुनाव
इस चुनाव की खास बात यह है कि इसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की निगरानी में कराया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। प्रशासनिक स्तर पर मुख्य सचिव, डीजीपी, निर्वाचन विभाग और विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय रूप से जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

सख्त सुरक्षा और विशेष दिशा-निर्देश लागू
मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह नियंत्रित और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं। मतदान केंद्रों के भीतर वीडियोग्राफी होगी और मतदाताओं की उंगली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी, जैसा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में होता है। साथ ही मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और किसी भी प्रकार के रिकॉर्डिंग उपकरण को मतदान केंद्र के अंदर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

मतगणना 29 अप्रैल से, मतपेटियां जोधपुर लाई जाएंगी
15 अप्रैल से ही मतपेटियां विभिन्न जिलों में भेजी जा चुकी हैं। मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियां संबंधित जिला मुख्यालयों पर जमा कराई जाएंगी और बाद में जोधपुर लाई जाएंगी। मतगणना 29 अप्रैल से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें: कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार, चप्पल के सोल में मोबाइल छिपाकर पहुंचा

234 प्रत्याशी मैदान में, उत्साह का माहौल
इस चुनाव में कुल 234 प्रत्याशी मैदान में हैं, जो 23 सीटों के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह और सतर्कता दोनों का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shahjahanpur News: एआरटीओ प्रशासन ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पैर छुए, वीडियो वायरल

21 Apr 2026

VIDEO: विद्युत कटाैती और स्मार्ट मीटर के विरोध में फूटा गुस्सा, महिलाओं ने बिजलीघर पर किया हंगामा

20 Apr 2026

सीतामढ़ी पहुंचे स्वामी रामभद्राचार्य, Nepal PM Balen Shah पर ये क्या बोल दिया?

20 Apr 2026

CM Samrat Choudhary लगा रहे जनता दरबार, अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे लोग

20 Apr 2026

Bihar News: Patna में महिला आरक्षण बिल पर प्रदर्शन, लेकिन महिलाओं को पता नहीं कि वो आई क्यों हैं?

20 Apr 2026
विज्ञापन

Dewas News: शादी के नाम पर ठगी, लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, दुल्हन समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

20 Apr 2026

Pachpadra Refinery: पचपदरा रिफाइनरी में कैसे लगी आग? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

20 Apr 2026
विज्ञापन

Pachpadra Refinery में आग लगने के बाद PM Modi के हाथों होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम पर बड़ा अपडेट

20 Apr 2026

Pachpadra Refinery Fire: पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग, कल PM Modi करने वाले थे लोकार्पण

20 Apr 2026

महिला आरक्षण के मामले में BJP पर भड़कीं महिला Congress की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, ये क्या बोल गईं?

20 Apr 2026

Omkareshwar News: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर आयशर की टक्कर से दो मासूमों की मौत, पसरा मातम

20 Apr 2026

Dhar Bhojshala: भोजशाला विवाद पर High Court में हुई सुनवाई, ASI के बयान से नया मोड़!

20 Apr 2026

1100 बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञोपवीत धारण किया, VIDEO

20 Apr 2026

अलीगढ़-हाथरस में रहा महिलाओं का प्रतिनिधित्व, बता रहे हैं राजनीतिक विश्लेषक योगेश शर्मा

20 Apr 2026

VIDEO: चलती ट्रेन के नीचे गिरे यात्री को आरपीएफ ने सकुशल निकाला बाहर, फिर भी न बच सकी जान; ऐसे हुई माैत

20 Apr 2026

यमुना सिटी: गौड़ यमुना सिटी में एओए चुनाव की अंतिम सूची जारी, 28 उम्मीदवार मैदान में

20 Apr 2026

यमुना सिटी: श्मशान घाट बदलने की मांग, सेक्टर 22 डी के निवासी परेशान

20 Apr 2026

फरीदाबाद: फतेहपुर बिल्लौच गांव की अनाज मंडी में आढ़ती पर दिनदहाड़े हमला, लाठी-डंडों से पीटा

20 Apr 2026

गंगा किनारे कथक नृत्य ने पर्यटकों को किया मंत्रमुग्ध, VIDEO

20 Apr 2026

Meerut: चलती बस में लगी आग, यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

20 Apr 2026

जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर दिया धरना, VIDEO

20 Apr 2026

निशा विश्वकर्मा हत्याकांड के विरोध में सपा का प्रदर्शन, VIDEO

20 Apr 2026

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने कहा- शिक्षित जेबकतरों की स्कीम है स्मार्ट मीटर योजना; VIDEO

20 Apr 2026

Meerut: भारतीय संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ ने दिया धरना

20 Apr 2026

Meerut: जैन मिलन महिला चेतना के कार्यक्रम का आयोजन

20 Apr 2026

Meerut: गोकुलधाम सोसायटी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

20 Apr 2026

Meerut: डीएमजी इंटर कॉलेज में ‘पुलिस की पाठशाला’, आईपीएस बजरंग प्रसाद ने दिए साइबर क्राइम से बचाव के टिप्स

20 Apr 2026

गुरुग्राम: 25 से 28 अप्रैल तक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, 21 अप्रैल तक होंगे पंजीकरण

20 Apr 2026

आरटीई दाखिले में गौतमबुद्ध नगर की धीमी प्रगति, गाजियाबाद ने मारी बाजी

20 Apr 2026

दिल्ली: भीकाजी कामा प्लेस में जल्द लगेगा आधुनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन, 25 महीने में होगा पूरा

20 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed