सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   HPV vaccine is essential to prevent cancer

Jind News: कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
HPV vaccine is essential to prevent cancer
विज्ञापन
जुलाना। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित पेरेंट्स-टीचर मीटिंग के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से जागरूकता कार्यक्रम हुआ। स्वास्थ्य कार्यकर्ता संदीप कुंडू ने अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन के बारे में जानकारी दी।
Trending Videos

संदीप कुंडू ने बताया कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का मुख्य कारण एचपीवी संक्रमण है। भारत में हर साल लगभग 1.2 से 1.3 लाख नए मामले सामने आते हैं जिनमें से करीब 80 हजार महिलाओं की मौत हो जाती है। इस बीमारी को समय पर टीकाकरण के माध्यम से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में यह वैक्सीन महंगी है लेकिन सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों में बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। वैक्सीन नौ से 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए सुरक्षित है। प्राचार्य देवेंद्र फोगाट ने अभिभावकों से अपील की कि वे भ्रांतियों से दूर रहकर अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए टीकाकरण करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed